चंद्रपुर, प्रतिनिधि :-
13 सितंबर 2026 को ब्रह्माकुमारीज़, चंद्रपुर क्षेत्र एवं कला एवं संस्कृति प्रभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में चंद्रपुर, गढ़चिरौली एवं वणी क्षेत्र के प्रसिद्ध शीघ्र कवि, मूल्य लेखक, कलाकार एवं गायक आदरणीय राजेंद्र सोनटक्के जी को उनके समर्पण, सेवाभाव तथा कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में प्रेरणादायी योगदान के लिए विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में कला एवं संस्कृति प्रभाग, ब्रह्माकुमारीज़ के कार्यालय समन्वयक आदरणीय जगदीश भाई जी के कर-कमलों द्वारा राजेंद्र सोनटक्के जी को विशेष सम्मान स्मृति-चिह्न प्रदान किया गया।
राजेंद्र सोनटक्के जी ब्रह्माकुमारीज़ के आरईआरएफ कला एवं संस्कृति प्रभाग के सक्रिय आजीवन सदस्य के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
इस अवसर पर विश्व संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण आयोग के राष्ट्रीय सदस्य माननीय डॉ. बी.के. नरेंद्र सी. पाहुने एवं बी.के. कुंदा बहनजी, महाराष्ट्र क्षेत्रीय समन्वयक, कला एवं संस्कृति प्रभाग, ब्रह्माकुमारीज़, चंद्रपुर क्षेत्र द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया।
इस गौरवपूर्ण सम्मान के लिए राजेंद्र सोंटक्के जी को उपस्थितजनों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
Back to top button