आपला जिल्हा

गढ़चिरौली शहर में गूंजे ‘हर हर महादेव’ के जयकारे, सैकड़ों श्रद्धालुओं की भागीदारी

सुंदरकांड भजन मंडली के नेतृत्व में कावड़ यात्रा भक्ति और उत्साह के साथ सम्पन्न

गढ़चिरौली, संवाददाता –
सावन मास के पावन अवसर पर गढ़चिरौली शहर में सुंदरकांड भजन मंडली के नेतृत्व में भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों हिंदू समाज के श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति का अद्भुत वातावरण निर्मित किया।

यह कावड़ यात्रा त्रिमूर्ति चौक स्थित दुर्गा मंदिर से आरंभ होकर गांधी चौक मार्ग होते हुए चामोर्शी तहसील स्थित विख्यात मार्कण्डेय तीर्थक्षेत्र की ओर रवाना हुई, जिसे विदर्भ की काशी के नाम से जाना जाता है। यात्रा में शामिल भक्तों ने “बम बम भोले” और “हर हर महादेव” के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना दिया।

महिलाओं ने भी कावड़ अपने कंधों पर लेकर यात्रा में बढ़-चढ़ कर भाग लिया, जिससे आयोजन में विशेष ऊर्जा का संचार हुआ।

इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा कावड़ यात्रियों के लिए विभिन्न स्थानों पर चाय, नाश्ते और भोजन की व्यवस्था की गई थी। माजीसा मिष्ठान भंडार के मालिक मदनसिंग राजपुरोहित द्वारा भोजन की तो वहीं बालाजी बीकानेर मिठाई के राजूसिंग राजपुरोहित द्वारा यात्रियों के लिए धार्मिक प्रतीक चिन्हों वाले टी-शर्ट की व्यवस्था की गई थी।

पूरी यात्रा के दौरान शहर में भक्ति, आस्था और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालुओं के जयकारों से संपूर्ण गढ़चिरौली शिवमय दिखाई दे रहा था।

महाभारत न्यूज

उदय धकाते,संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker