रायपुर, संवाददाता :-
महाशिवरात्रि का पर्व आज देशभर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के सभी शिवालयों में सुबह से ही जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने नदियों में पुण्य स्नान भी किया। रायपुर के हटकेश्वर महादेव मंदिर में भी श्रद्धालु बेलपत्र, धतूरा, दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर रहे हैं।
गरियाबंद जिला में राजिम त्रिवेणी संगम पर आयोजित राजिम कुंभ कल्प मेले में आज सुबह हजारों लोगों ने पुण्य स्नान कर कुलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर नागा साधुओं के साथ विभिन्न अखाड़ों से पहुंचे साधु-संतों ने भी शाही स्नान किया। एक फरवरी से शुरू हुए इस मेले का आज समापन हो रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे।
उधर, जांजगीर-चांपा जिला की धार्मिक नगरी खरौद स्थित लक्ष्मणेश्वर मंदिर में आज सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। आठवीं शताब्दी में बने इस मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं।
सक्ती जिला के तुर्रीधाम में भी भगवान शिव के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। यहां महाशिवरात्रि के अवसर पर पंद्रह दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है।
वहीं, दुर्ग जिला के बैकुंठधाम, रुक्खड़नाथ नारधा सहित अन्य शिव मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, अभिषेक और भजन-कीर्तन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शिवनाथ नदी के तट पर बर्फ से आकर्षक शिवलिंग का निर्माण किया गया है, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
महाभारत न्यूज चे वाचकांना आवाहन
Back to top button
Jaxx Wallet Download
Jaxx Liberty Wallet
Jaxx Wallet
gem visa login
gem visa login australia