ताजा खबरदेश विदेश

शहीद सूबेदार संतोष कुमार की पुण्यतिथि पर स्मारक का अनावरण

परैया प्रखंड (गया), संवाददाता :-

शहीद सूबेदार संतोष कुमार की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर अमोखर गांव में शहीद स्मारक अनावरण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार उपस्थित रहे।

दोनों अतिथियों ने शहीद की स्मृति में निर्मित शहीद स्मारक और प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, श्रद्धालुओं और जनसमूह ने उपस्थित होकर शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि शहीद संतोष कुमार ने भारत की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी, जो पूरे देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने शहीद के परिवार के साथ खड़े रहने का आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार उनकी हर संभव सहायता करेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि शहीद के परिवार को न्याय दिलाने, सरकारी नौकरी और अन्य सुविधाओं के मामले में सरकार पूरी तरह सहयोग करेगी। अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने बताया कि वह स्वयं सैनिक परिवार से जुड़े रहे हैं, इसलिए शहीद परिवारों के अधिकारों और सपनों को पूरा करने के लिए पूरी सरकार उनके साथ खड़ी है।

महाभारत न्यूज चे वाचकांना आवाहन

महाभारत न्यूज

उदय धकाते,संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker