रायपुर,संवाददाता :- छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग द्वारा 21 और 22 फरवरी को रायपुर में दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह सम्मेलन उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
आयोग के रजिस्ट्रार श्रीनिवास तिवारी ने जानकारी दी कि सम्मेलन में उपभोक्ताओं के अधिकारों के संरक्षण और उनसे जुड़े समकालीन मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
दो दिवसीय सम्मेलन के अंतर्गत आयोजित कार्यशाला में आठ राज्यों के उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोगों के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी भाग लेंगे। इसके साथ ही राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि भी इसमें शामिल होकर अपने विचार और सुझाव साझा करेंगे।